उत्तराखंड में PCS के 122 पदों पर भर्ती, जून में हो सकती है प्रारंभिक परीक्षा

उत्तराखंड में PCS के 122 पदों पर भर्ती, जून में हो सकती है प्रारंभिक परीक्षा

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) 122 पदों पर PCS भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञप्ति जारी कर सकता है। शासन स्तर से रिक्त पदों के सापेक्ष अधियाचन भेज दिया गया है, और आयोग अब इसका अवलोकन करने के बाद परीक्षा प्रक्रिया शुरू करेगा।

PCS परीक्षा जून में संभावित

अगर अधियाचन में कोई तकनीकी समस्या नहीं आती, तो लोक सेवा आयोग जून में प्रारंभिक परीक्षा (प्री) आयोजित कर सकता है। आयोग अपनी तैयारियां पूरी कर रहा है और जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है

पिछले वर्ष भी जारी हुई थी भर्ती

2024 में भी लोक सेवा आयोग ने PCS के 189 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसके लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। अब शेष 122 रिक्त पदों को भरने के लिए यह नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है

किन पदों पर होगी भर्ती?

शासन के कार्मिक विभाग द्वारा भेजे गए अधियाचन के अनुसार, विभिन्न विभागों में 122 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें शामिल हैं:

  • डिप्टी कलेक्टर (3 पद)
  • डीएसपी (7 पद)
  • वित्त अधिकारी (10 पद)
  • उप निबंधक श्रेणी 2 (12 पद)
  • सहायक निदेशक वित्त (6 पद)
  • सहायक नगर आयुक्त (7 पद)
  • राज्य आयुक्त राज्य कर (13 पद)
  • राज्य कर अधिकारी (17 पद)
  • समाज कल्याण अधिकारी (1 पद)
  • कार्य अधिकारी जिला पंचायत (2 पद)
  • सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा (4 पद)
  • जिला परीवीक्षा अधिकारी (1 पद)
  • सहायक गन्ना आयुक्त (1 पद)
  • सूचना अधिकारी (3 पद)
  • संपादक (1 पद)
  • उप शिक्षा अधिकारी (14 पद)
  • सांख्यिकी अधिकारी 2 (1 पद)
  • खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी (2 पद)
  • सहायक निदेशक सांख्यिकी (1 पद)

अपर सचिव कार्मिक ने दी जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया पर अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने बताया कि शासन स्तर पर अधियाचन भेजने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब आयोग जल्द ही इसके आधार पर विज्ञप्ति जारी करेगा

आने वाले दिनों में PCS की यह भर्ती उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है।

Please share the Post to: