Top Banner Top Banner
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्राह्मण समाज के लोगों ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि अनुराग कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

एडवोकेट आशीष पंडित की तहरीर पर पुलिस ने अनुराग कश्यप, निवासी मुंबई, के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ब्राह्मण समाज ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि किसी भी वर्ग विशेष पर इस तरह की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं हो सकती।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email