देहरादून, 25 अप्रैल। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल का प्रांगण आज देशभक्ति की भावना और भारतीय परंपरा की रंग-बिरंगी छठा से सराबोर हो उठा।
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में आज अंतर सदन संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एकल गायन प्रतियोगिता से हुई जिसमें प्रतिभागियों ने देश भक्ति गीतों को आत्मीयता और भावनाओं के साथ प्रस्तुत किया। इनमें एरिस्टोटल सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। आइंस्टीन ने दूसरा, न्यूटन ने तीसरा स्थान हासिल किया वहीं गैलीलियो चौथे स्थान पर रहा।
कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राओं ने समूह गायन प्रस्तुत किया, जिसमें देशभक्ति के सुरों ने एकता का संदेश दिया। इस वर्ग में एरिस्टोटल सदन ने प्रथम स्थान, आइंस्टीन ने दूसरा, गैलीलियो ने तीसरा स्थान और न्यूटन ने चौथा स्थान हासिल किया।
वहीं कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने लोक नृत्य की श्रेणी में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की इनमें गैलीलियो सदन ने पहला, न्यूटन ने दूसरा, एरिस्टोटल ने तीसरा और आइंस्टीन ने चौथा स्थान हासिल किया।
Related posts:
- ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के फुटबॉल टूर्नामेंट में अर्जुन व आराधना सर्वश्रेष्ठ
- ग्राफिक एरा की एनुअल एथलेटिक्स मीट: हिमानी और सार्थक बने बेस्ट एथलीट
- ग्राफिक एरा में राष्ट्रवाद 2.0, शिक्षित युवा राजनीति को कैरियर बनाएं
- आज का इतिहास: लुई ब्रेल और सर आइजक न्यूटन का जन्मदिन, पढ़ें 4 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में
- ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में खाद्यान्न सुरक्षा की रणनीति पर चर्चा
- सचिव चंद्रेश यादव नें लगाया संस्कृत शिक्षा के समस्त प्रश्नों पर विराम, संस्कृत जगत में हर्ष की लहर