देहरादून, 23 अप्रैल। जायके के सफर में पहाड़ के मंडुवे और बुरांश को विदेशी व्यंजनों से जोड़ दिया। ग्राफिक एरा के कौथिग-25 में होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर को एक नये दिलकश अंदाज में नुमाया किया।
ग्राफिक एरा में पहाड़ के व्यंजनों को नए आयाम देने के लिए कौथिग-25 नाम से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पहाड़ी इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करके मंडुवे से फेटकुइन पास्ता बनाया गया। पास्ता के जायके ने लोगों का दिल जीता, वहीं बुरांश का चीज केक लोगों को खूब भाया।
कार्यशाला में चेंसू, भट्ट (सोयाबीन) की चुड़कानी, च्यूं की भुजी, पालक की काफूली, चंच्या, कुकड़ी का शिकार, लालभात, आलू की थिचवाणी, झंगोरे की खीर, अरसे और बाल मिठाई जैसे व्यंजन आकर्षण का केंद्र बने रहे।
कार्यशाला का आयोजन होटल मैनेजमेंट विभाग ने किया। कार्यशाला में एचओडी होटल मैनेजमेंट अमर डबराल के साथ ही डॉ० रवीश कुकरेती, डॉ० राकेश दानी, शेफ मोहसिन खान और छात्र-छात्राएं मौजुद रहे।
Related posts:
- समय से पहले खिला बुरांस का फूल, वैज्ञानिक भी हो गए हैरान
- तनाव के दुष्प्रभाव को रोकने में मंडुवे के तने का रस फायदेमंद
- ग्राफिक एरा ने हैल्थ को जायके से जोड़ा, इम्युनिटी बढ़ाने को दूध उत्पादों से बनाये 560 पेय, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- बुरांश से होगा कोरोना का इलाज, वैज्ञानिकों ने किया दावा..
- मानसून रागा आयोजन, ग्राफिक एरा में नये व्यंजनों की बहार
- गढ़भोज एवं लोकगीतों सहित अनेक प्रस्तुतियां से भरपूर होगा गढ़ कौथिक, मेले का आयोजन 4 से 6 नवंम्बर को