DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली हाईकोर्ट में 334 अटेंडेंट पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली हाईकोर्ट में 334 अटेंडेंट पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली हाईकोर्ट में विभिन्न अटेंडेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत यह भर्ती कोर्ट अटेंडेंट, रूम अटेंडेंट और सिक्योरिटी अटेंडेंट के कुल 334 पदों पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2025 से 24 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

  • कोर्ट अटेंडेंट : 295
  • कोर्ट अटेंडेंट (S) : 22
  • कोर्ट अटेंडेंट (L) : 01
  • रूम अटेंडेंट (H) : 13
  • सिक्योरिटी अटेंडेंट : 03
    कुल पद : 334

योग्यता व आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु 01 जनवरी 2025 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

वेतनमान व नौकरी का स्थान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 (7th CPC), ग्रुप-C वेतनमान मिलेगा। नियुक्ति स्थान दिल्ली होगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : ₹100
  • एससी / एसटी / दिव्यांग / पूर्व सैनिक / महिलाएं : निशुल्क

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा (100 प्रश्न, 150 मिनट, नेगेटिव मार्किंग 0.25)
    • हिंदी : 25 प्रश्न
    • अंग्रेजी : 25 प्रश्न
    • सामान्य ज्ञान : 25 प्रश्न
    • अंकगणित : 25 प्रश्न
  2. इंटरव्यू (15 अंक)
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू : 26 अगस्त 2025 (12:00 PM)
  • अंतिम तिथि : 24 सितंबर 2025 (11:59 PM)

आधिकारिक वेबसाइट : dsssbonline.nic.in