भारत की पहली बुलेट ट्रेन तैयार, मुंबई-अहमदाबाद अब सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट दूर

भारत की पहली बुलेट ट्रेन तैयार, मुंबई-अहमदाबाद अब सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट दूर

भावनगर (गुजरात): भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को अहम ऐलान करते हुए बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन 320 किमी/घंटे की रफ्तार से 508 किलोमीटर की दूरी केवल 2 घंटे 7 मिनट में तय करेगी।

क्या होगा इस हाई-स्पीड रेल मार्ग में खास?

  • ट्रेन मुंबई के BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) से शुरू होकर वापी, सूरत, आणंद, वडोदरा होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी।
  • पूरे रूट में 12 स्टेशन होंगे।
  • निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

रेल मंत्री ने क्या कहा?

भावनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया:

“देश में रेलवे क्षेत्र में जो बदलाव हो रहे हैं, वह अभूतपूर्व हैं। मोदी सरकार ने 11 वर्षों में 34,000 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई है। देश में हर दिन औसतन 12 किमी नई पटरियां बनाई जा रही हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि देश के 1300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य चल रहा है और यह कार्य बिना ट्रेनों को रोके किया जा रहा है, जो एक बड़ी चुनौती भी है।

अन्य रेलवे प्रोजेक्ट्स की झलक:

  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नई ट्रेनें शुरू
  • 135 करोड़ की कोच मेंटेनेंस सुविधा राणावाव स्टेशन पर
  • दो गति शक्ति कार्गो टर्मिनल और नया कंटेनर टर्मिनल भावनगर में
  • पोरबंदर और राजकोट के बीच नई ट्रेन की शुरुआत जल्द

अमृत भारत और वंदे भारत जैसी ट्रेनों पर भी फोकस

रेल मंत्री ने बताया कि अब तक 8 अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जा चुकी हैं। ये ट्रेनों में वंदे भारत जैसी सुविधाएं मिलेंगी लेकिन किराया ज्यादा नहीं होगा। इन ट्रेनों में यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया सरकार को उत्साहित कर रही है।