भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी फिलहाल टल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद यह फैसला लिया गया। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।
स्मृति मंधाना की मैनेजर तुहिन मिश्रा ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्मृति के पिता की स्वास्थ्य स्थिति ठीक नहीं है, जिसके चलते शादी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है।
फिलहाल परिवार की ओर से शादी की नई तारीख को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।