Graphic Era Global School में खेल समारोह का आयोजन
देहरादून, 20 दिसंबर। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में छात्रों ने जोश, टीमवर्क और स्पोर्ट्समैनशिप के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 50 मीटर हर्डल रेस (मेल) में अर्जुन त्रिवेदी प्रथम रहे।
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक खेल समारोह में प्रधानाचार्य राजकुमार त्रेहान ने खेलों को आत्मविश्वास, अनुशासन और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
खेल समारोह में मार्च पास्ट, योग प्रदर्शन, पी टी ड्रिल, ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 50 मीटर हर्डल रेस (मेल) में अर्जुन त्रिवेदी ने प्रथम स्थान, अगमबीर ने दूसरा स्थान और अंशुमान ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्री प्राइमरी वर्क के नन्हे विद्यार्थियों के लिए पिक द फ्लावर, मिनी शेफ, खरगोश – कछुआ दौड़ और लेमन – स्पून जैसे रोचक मुकाबलों ने सभी का मन मोह लिया।
जिराफ एंड कॉन रेस में मानविका प्रथम रही, आशुतोष दूसरे और रिद्धिमा तीसरे स्थान पर रही। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को समर्पित रहा।
Related posts:
- ग्राफिक एरा की एनुअल एथलेटिक्स मीट: हिमानी और सार्थक बने बेस्ट एथलीट
- ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की पांचवी एथलेटिक मीट, राधिका, उत्कर्ष व शिवम बेस्ट एथलीट्स
- ग्राफिक एरा में स्कूल चिल्ड्रन कांग्रेस, छात्रों ने दिखाया बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट का हुनर
- महाविद्यालय पौखाल में साँस्कृतिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन
- श्री और निश्चित को ट्रॉफी, ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट सम्पन्न
- 38वें राष्ट्रीय खेलों में रेस वॉक को लेकर बड़ा फैसला, एथलेटिक्स फेडरेशन ने रद्द आदेश लिया वापस