उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, समूह-ग) के 808 रिक्त पदों पर दोबारा भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सेवा नियमावली में परिवर्तन के चलते पूर्व में जारी विज्ञप्ति को शासन स्तर से निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद अब नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अब अभ्यर्थी 20 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। कुल पदों में से सामान्य शाखा के 775 पद और महिलाओं के लिए 83 पद आरक्षित हैं।
विषयवार रिक्त पदों का विवरण (सामान्य शाखा)
हिंदी: 78 पद
अंग्रेजी: 54 पद
संस्कृत: 62 पद
भौतिक शास्त्र: 73 पद
रसायन शास्त्र: 51 पद
गणित: 43 पद
जीव विज्ञान: 67 पद
नागरिक शास्त्र: 111 पद
अर्थशास्त्र: 72 पद
इतिहास: 42 पद
भूगोल: 53 पद
समाजशास्त्र: 13 पद
महिलाओं के लिए विषयवार आरक्षित पद (कुल 83)
हिंदी: 10 पद
अंग्रेजी: 14 पद
संस्कृत: 1 पद (अनारक्षित)
भौतिक शास्त्र: 7 पद
रसायन शास्त्र: 6 पद
गणित: 6 पद
जीव विज्ञान: 4 पद (सभी अनारक्षित)
नागरिक शास्त्र: 5 पद (अनारक्षित)
अर्थशास्त्र: 12 पद
इतिहास: 4 पद (अनारक्षित)
भूगोल: 9 पद
गृह विज्ञान: 8 पद
पूर्व अभ्यर्थियों को लेकर आयोग का बड़ा फैसला
आयोग ने स्पष्ट किया है कि 18 अक्टूबर 2024 को प्रवक्ता पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कला विषय को छोड़कर दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पूर्व में किए गए आवेदन मान्य माने जाएंगे।
हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था और वे चाहें तो अपना पुराना आवेदन निरस्त कर नया आवेदन भी कर सकते हैं। ऐसे मामलों में पूर्व में जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और नए आवेदन के लिए शुल्क अलग से जमा करना होगा।