नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने खिलाफ लाए जा रहे प्रिविलेज मोशन के सवाल पर नाराज हो गए। बुधवार (12 फरवरी) को संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने मीडिया को निष्पक्ष रहने की नसीहत दी।
जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार उनके खिलाफ नोटिस लाने की तैयारी कर रही है, तो राहुल गांधी ने कहा, “आप पूरी तरह बीजेपी के लिए काम मत कीजिए। कम से कम थोड़ा निष्पक्ष बनने की कोशिश कीजिए। आप मीडिया में हैं, आपकी जिम्मेदारी है कि आप वस्तुनिष्ठ रहें। हर दिन एक ही बात को लेकर पूरा शो चलाना ठीक नहीं है। इससे देश का नुकसान होता है।”
यह बयान ऐसे समय आया है जब संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस चल रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने और बेबुनियाद बयान देने के आरोप में प्रिविलेज मोशन लाया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि नोटिस कब और किसके द्वारा पेश किया जाएगा।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाने के लिए नोटिस दिया है। उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है।
संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए दुबे ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष विदेश यात्राओं के दौरान भारत विरोधी तत्वों के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह विशेषाधिकार हनन नोटिस नहीं, बल्कि प्रिविलेज मोशन लाने का प्रस्ताव है, जिसे सदन की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।
फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई सदन की प्रक्रिया के अनुसार होगी।
Related posts:
- सचिव चंद्रेश यादव नें लगाया संस्कृत शिक्षा के समस्त प्रश्नों पर विराम, संस्कृत जगत में हर्ष की लहर
- 78 साल की बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, जानिए क्या बताई वजह
- राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ समारोह में नॉर्थ-ईस्ट पटका न पहनने पर राहुल गांधी को लेकर राजनीतिक बहस
- मासूम बच्चों को किडनैप कर बेचने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश..
- ईडी ने सोनिया और राहुल को नोटिस दिया, हम डरने व झुकने वाले नहीं हैं: कांग्रेस
- राहुल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, संसद में धक्का-मुक्की के खिलाफ थाने में शिकायत, दो नेता चोटिल