ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में प्रभारी प्राचार्य डॉ अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नोडल अधिकारी डॉ ओमप्रकाश द्वारा पांचवे एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम डॉ ओमप्रकाश द्वारा सभी स्वयंसेवियों का बौद्धिक मार्गदर्शन किया गया तथा शिविर के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों हेतु दिशा निर्देशित किया गया । नोडल अधिकारी के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय में आयोजित होने वाली वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं हेतु क्रीड़ा परिसर में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया तथा एकत्रित कूड़े करकट का उचित निस्तारण किया।
तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करने तथा एथलेटिक्स ट्रैक तैयार करने इत्यादि कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया गया। शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया।