राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत समापन

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत समापन


आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ किया गया। यह शिविर 17 फरवरी से 23 फ़रवरी तक चंद्रावती लॉ कॉलेज कोटद्वार में आयोजित किया गया । समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं समारंभ संस्था के संयोजक श्री मयंक खंतवाल जी रहे उन्होंने सेवा को जीवन में अपनाने के लिए कहा तथा शिक्षा को समाज का आधार बताया। श्री खंतवाल जी द्वारा अपनी संस्था समारंभ के सौजन्य से शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं को जूते भी भेंट किए।

अति विशिष्ट अतिथि श्री प्रियेश ढ़ोढियाल जी प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक किशनपुर कोटद्वार रहे उन्होंने सभी से अच्छे कार्य करने के लिए कहा।विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुराधा कौशल्या प्राचार्या चंद्रावती लॉ कॉलेज कोटद्वार रही उन्होंने सभी से उन्नत समाज बनाने का विचार साझा किया । महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिवाकर बौद्ध जी ने छात्र छात्राओं की प्रशंसा की तथा राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज निर्माण का आधार बताया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की संयोजिका डॉ. गीता रावत शाह ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा शिविर की संपूर्ण जानकारी प्रदान की । विशिष्ट अतिथि श्री दीपक कुकरेती डू समथिंग सोसाइटी कोटद्वार रहे उन्होंने नशा मुक्त संस्कार युक्त उत्तराखंड का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि श्री मति मंजू रावत शिक्षिका राजेश्वरी बॉक्सा जनजाति विद्यालय हल्दुखाता कोटद्वार रही उन्होंने समाज में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथि अम्बेश पंत चीफ एडिटर डिस्कवर उत्तराखंड रहे उन्होंने साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत तथा लक्ष्य गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी। सात दिवसीय शिविर में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को समापन सत्र में सम्मानित किया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार मनोज तथा सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार सोनम को दिया गया । सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक एवं प्रदर्शनकर्ता अलंकृत कंडारी, सर्वश्रेष्ठ भोजन निर्माता लक्ष्मी एवं रजनी, सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट निर्माता आकृति बिष्ट, सर्वश्रेष्ठ श्रमशील छात्र विनोद, आज्ञाकारी छात्र शुभम भारद्वाज, अनुशासित छात्र अमन डोबरियाल तथा सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट प्रस्तुती हेतु अंशिका को सम्मानित किया गया।

समापन सत्र के कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पौधे तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रो.एम. वाई. चौधरी, आकांक्षा बिष्ट, दीपा, प्रदीप कुमार, किशन जी, भुवनेश जोशी, अजीत रावत, दीपक डोबरियाल, ऋतुराज सिंह रावत, सुमन नेगी, रविंद्र गुसाईं तथा अनेक छात्र छात्रा उपस्थित रहे।