सुभारती विश्वविद्यालय की प्रो. नितिका कौशल ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार–2026’ से सम्मानित

देहरादून (21 फरवरी 2026)| उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण तब आया जब रस बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर, प्रो. नितिका कौशल को मेडिकल शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार–2026’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह 21 फरवरी 2026 को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएन), उज्ज्वल भवन, देहरादून में आयोजित किया गया। प्रो. कौशल को “Outstanding Contribution in Medical Education” श्रेणी में यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया, जो मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पित, प्रभावशाली और दूरदर्शी योगदान की औपचारिक मान्यता है।

ISRHE द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह

यह पुरस्कार Institute for Social Reforms and Higher Education Charitable Trust (ISRHE) द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा और नीति-निर्माण से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

छात्र कल्याण और अकादमिक गुणवत्ता में अहम भूमिका

प्रो. नितिका कौशल ने अपने नेतृत्व में छात्र कल्याण, शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यक्तित्व विकास और शोध उन्नयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल की है। उनके मार्गदर्शन में संचालित कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व और अकादमिक उत्कृष्टता को नई दिशा दी है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा,
“यह सम्मान मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक संकल्प है। यह मेरे माता-पिता एवं परिवार के आशीर्वाद, गुरुओं के विश्वास और विद्यार्थियों के स्नेह का परिणाम है। मैं शिक्षा को सेवा और संस्कार का माध्यम मानते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करती रहूँगी।”

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

समारोह में उत्तराखंड सरकार के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विधायक सविता कपूर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इसके अतिरिक्त श्री संदीप सिंघल, श्री अजय कुमार सिंह एवं श्री सुरेश चंद्र बलूनी (यूजेवीएन) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन श्री नरेंद्र सिंह, श्री एन. के. यादव, एर. एच. के. उप्रेती, डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ. अतुल शर्मा (अध्यक्ष, ISRHE) एवं डॉ. रेशु गुप्ता (सचिव, ISRHE) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती वंदना से हुआ और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।