देवप्रयाग महाविद्यालय के एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

देवप्रयाग महाविद्यालय के एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग ,टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित किये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ । सर्वश्रेष्ठ कैम्प लीडर आँचल केंतुरा एवं सर्वश्रेष्ठ कैम्पर रहे अभिनव कुमार ।

आज दिनांक 17/03/2026 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग ,टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित किये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन दिवस की शुरुआत प्रातः प्रार्थना एवं एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ हुई, तत्पश्चात स्वयं सेवको ने व्यायाम किया तथा शिविर स्थल के चारों ओर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवक समापन सत्र की तैयारी में लग गये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नर्वदेश्वर शुक्ल की अध्यक्षता में समापन सत्र का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नरेश मिश्रा ,ग्राम प्रधान मुनेठ एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री अरविन्द जियाल उपस्थित रहे। स्वयं सेवकों ने स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम प्रकाश ने शिविर की गतिविधियों की समीक्षा की तथा सात दिवस के विशेष शिविर की उपलब्धियों एवं कार्यों को साझा किया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शमा बांधा, स्वयंसेवक अभिनव एवं तुषार ने अपने कैम्प के अनुभवों को साझा किया। पूजा, हिमानी, ईशा, पलक, हिमांशी, स्नेहा, रिया, कंचन ने अपनी मन‌ मोहक प्रस्तुति से सबका दिल जीता। प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुनेठ ने सभी स्वयंसेवकों के कार्य ,व्यवहार, एवं अनुशासन की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ स्वयं सेवको को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि अरविन्द जियाल ने अपने कैम्प के दिनो को साझा किया तथा सभी स्वयंसेवकों से जीवन में अनुशासन को अपनाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान, मुनेठ श्री नरेश मिश्रा ने सभी स्वयंसेवकों का आभार जताया तथा उनके द्वारा किए गये कार्यों एवं गतिविधियों की खूब सराहना की एवं समस्त ग्राम सभा की ओर से महाविद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्राचार्य डॉ नर्वदेश्वर शुक्ल ने विशेष शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओमप्रकाश को शुभकामनाएं प्रदान की तथा स्वयंसेवकों से शिविर के दौरान सीखी गई अच्छी बातों को अपने जीवन में उतारने की अपेक्षा जताई ।कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम प्रकाश ने सभी अतिथियों , प्राध्यापकों एवं शिक्षेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात सात दिनों के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के परिणामों के घोषणा कर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः इकरा,मुस्कान एवं सपना ने प्राप्त किया। प्लैंक प्रतियोगिता में राहुल, अभिनव एवं आयुष ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया सर्वश्रेष्ठ कैम्प लीडर आँचल केंतुरा एवं सर्वश्रेष्ठ कैम्पर अभिनव कुमार रहे। इस अवसर पर डॉ संजीव कुमार,डॉ मनोज कुमार, कुमारी सपना, श्रीमति मनीषा,श्री सूरज,श्री नरेन्द्र , श्री संदीप एवं सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।