देहरादून: राजधानी देहरादून में छात्र और छात्रा के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार आपसी कहासुनी के बाद दोनों ने गुस्से में एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो थोड़ी ही देर में बढ़कर हिंसक झगड़े में बदल गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पहले युवती ने युवक पर चाकू से वार किया। इसके बाद मामला और बिगड़ गया और युवक ने भी युवती पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दोनों छात्र क्लेमेनटाउन क्षेत्र में ओगल भट्ठे के पास अलग-अलग निजी हॉस्टलों में रहते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। हालांकि हाल ही में युवक को युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के छात्रों से भी पूछताछ की है। घायल युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि युवती देहरादून के रायपुर क्षेत्र की निवासी है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों छात्र पहले से प्रेम संबंध था। आपसी विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
Related posts:
- द केरला स्टोरी देखकर लौटी हिंदू लड़की ने अपने मुस्लिम प्रेमी को पहुंचाया जेल
- सचिव चंद्रेश यादव नें लगाया संस्कृत शिक्षा के समस्त प्रश्नों पर विराम, संस्कृत जगत में हर्ष की लहर
- देहरादून: शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर युवती के गले में मारा चाकू
- एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए युवक ने बनाई एआई से अश्लील फोटो, मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता
- लव जिहाद: श्रीनगर से युवती को भगा ले गया युवक, चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार
- नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार, छोटे भाई के साथ घर पर ट्यूशन पढ़ाने आई थी पीड़िता