पी जी कॉलेज नारायण नगर में पोस्टर-निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

पी जी कॉलेज नारायण नगर में पोस्टर-निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

रसायन विज्ञान विभाग की ओर से प्रतियोगिताएं आयोजित

पिथौरागढ़ | 18 मार्च 2026, संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पिथौरागढ़ में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित पोस्टर, निबंध एवं प्रश्नोत्तर/भाषण प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. टीका सिंह, डॉ. मनीष नेगी और डॉ. शुभम सिंह शामिल रहे।

📊 परिणाम इस प्रकार रहे:
👉 प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता: डिम्पल भंडारी (प्रथम), मीनाक्षी बोरा (द्वितीय), अजय कुमार (तृतीय)
👉 भाषण प्रतियोगिता: मीनाक्षी बोरा (प्रथम), मुहम्मद अनश (द्वितीय), अजय कुमार (तृतीय)

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. कुन्दन प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।