रेनबो न्यूज़ * 10 अक्टूबर 2022
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।बीते कुछ दिनों से उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनका दो अक्टूबर से मेदांता अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी था।
मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने जानकारी देते हुए कहा, “मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।”
रविवार रात तक मुलायम सिंह के चाहने वाले उनके प्रशंसक उनका हालचाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंच रहे थे, वहीं बीते आठ दिनों से अखिलेश यादव और उनका परिवार मेदांता अस्पताल और दिल्ली में ही मौजूद है। इस दौरान वे सपा संरक्षक को देखने आने वाले लोगों से मुलाकात भी कर रहे थे।
उत्तराखंड के सीएम धामी समेत अन्य मंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।