रेनबो न्यूज़ * 29 जुलाई 2023
देहरादून :-उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर शासन ने जसपुर उधमसिंह नगर की बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मी टम्टा को निलंबित करने के आदेश जारी किए है ।
आरोप है की लक्ष्मी टम्टा ने अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पाई थी नौकरी।
विभिन्न स्तरों से हुई जांच के आधार में हुई थी आरोपों की पुष्टि।
1988 में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर पाई थी नौकरी।
जाती से थी पंत यानी ब्राह्मण लेकिन पति की जाति टम्टा के आधार पर बनाया था दूसरा प्रमाण पत्र।
अब इनसे रिकवरी और अपराधिक धारा में मुकदमा भी हो सकता है दर्ज।
निदेशक हरि चंद सेमवाल ने जारी किया आदेश।
मामला हाईकोर्ट में भी गया था जिसके बाद लिया गया फैसला।