मौसम विभाग ने जारी किया इन तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट
रेनबो न्यूज़ * 11 अगस्त 2023
उत्तराखंड में बारिश का तांडव जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश के आसार दिख रहे हैं। इसके अलावा नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए येलो अलर्ट है।