देहरादून, 27 सितम्बर। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में कल- 28 सितंबर को फैशन शो ‘तस्व’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राएं सस्टेनेबिलिटी पर आधारित परिधान प्रस्तुत करेंगे।
फैशन शो में सेलिब्रिटी डिजाइनर डॉ० संजना जॉन मुख्य अतिथि होंगी। इसमें छात्र छात्राएं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व नागालैंड के प्राकृतिक संसाधनों, शिल्प कलाओं व जनजातियों सहित विभिन्न थीम पर आधारित परिधान प्रस्तुत करेंगे। यह परिधान छात्र-छात्राओं ने खुद से तैयार किए हैं।
फैशन शो का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन डिजाइन कर रहा है।