नैनीताल में कथित हनीट्रैप नेटवर्क की जांच, लड़कियों के जरिए बिछाते थे जाल, व्यापारी नेता हिरासत में

नैनीताल में कथित हनीट्रैप नेटवर्क की जांच, लड़कियों के जरिए बिछाते थे जाल, व्यापारी नेता हिरासत में

नैनीताल जिले के भवाली में एक कथित हाईप्रोफाइल मामले ने सनसनी फैला दी है। खुद को प्रभावशाली व्यापारी नेता बताने वाले नरेश पांडे को पुलिस ने एक युवती की शिकायत के बाद हिरासत में लिया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे इनपुट भी मिले हैं, जिनमें महिलाओं के जरिए लोगों को कथित तौर पर फंसाने और बाद में ब्लैकमेल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसी एंगल से अब मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से जुड़े आर्थिक लेनदेन, संपर्कों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

बंदूकधारी बाउंसर भी पुलिस के रडार पर

मंगलवार सुबह पुलिस टीम ने भवाली पहुंचकर आरोपी के साथ मौजूद कुछ हथियारबंद बाउंसरों को भी हिरासत में लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या किसी संगठित नेटवर्क के तहत यह गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा है कि मामले में हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जिलेभर में चर्चा हो रही है।