ग्लासगो। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आज से 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 का भव्य शुभारंभ हो रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस बहु-खेल आयोजन में 74 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत की ओर से स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन समेत कई दिग्गज खिलाड़ी पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 10 खेल शामिल किए गए हैं, जो बर्मिंघम 2022 की तुलना में नौ कम हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्लासगो के चार प्रमुख स्थलों पर लगभग आठ मील के दायरे में किया जाएगा।
इन खेलों में होगी पदकों की जंग
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में एथलेटिक्स, तैराकी, 3×3 बास्केटबॉल, ट्रैक साइकिलिंग, भारोत्तोलन, बॉलिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, नेटबॉल, बॉक्सिंग और जूडो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
125 सदस्यीय भारतीय दल करेगा चुनौती पेश
भारत ने इस बार 125 सदस्यीय दल भेजा है, जिसमें पैरा एथलेटिक्स के खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
पिछली बार जीते थे 61 पदक
भारत ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 पदक अपने नाम किए थे। इस बार भी भारतीय दल से कई स्पर्धाओं में पदक जीतने की उम्मीद जताई जा रही है।