देवप्रयाग महाविद्यालय में गंगा क्रॉप्स यूनिट का गठन, छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

देवप्रयाग महाविद्यालय में गंगा क्रॉप्स यूनिट का गठन, छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

देवप्रयाग, 18 सितंबर। नमामि गंगे समिति एवं राज्य स्वच्छता गंगा मिशन के अंतर्गत आज महाविद्यालय में प्राचार्य की अध्यक्षता में गंगा क्रॉप्स यूनिट का गठन किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अमित ने छात्र-छात्राओं को गाजर घास उन्मूलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गाजर घास से होने वाले नुकसान और इसके उन्मूलन के तरीकों के बारे में बताया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गाजर घास को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया।
नमामि गंगे समिति की ओर से डॉ. सोनिया ने भी स्वच्छता अभियान में छात्र-छात्राओं का सहयोग किया और उन्हें परिसर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।