ओंकारानंद महाविद्यालय में NSS का स्वच्छता अभियान, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

ओंकारानंद महाविद्यालय में NSS का स्वच्छता अभियान, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत द्वितीय एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने प्राचार्य प्रोफेसर नर्वदेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम प्रकाश के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर के चारों ओर स्वच्छता अभियान चलाया गया। तथा एकत्रित कूड़े का निस्तारण किया एवं परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर लीना पुंडीर, डॉक्टर इंदिरा जुगरान, डॉक्टर शीतल, डॉक्टर अमित, डॉक्टर तान्या, डॉक्टर रंजू उनियाल, डॉ धर्मेंद्र, सहित प्राध्यापको एवं कर्मचारीयों तथा स्वयंसेवको ने बढ़कर प्रतिभा किया।