1 लाख 70 हजार कीमत (1 किलो 700 ग्राम) अवैध चरस के साथ दो गिरफ्तार, दूसरी ओर 9 पेटी शराब बरामद

1 लाख 70 हजार कीमत (1 किलो 700 ग्राम) अवैध चरस के साथ दो गिरफ्तार, दूसरी ओर 9 पेटी शराब बरामद

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 25 मई 2021।
नयी टिहरी। थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा 24 मई को अवैध स्मैक/ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह के दो लोगों को पकड़ा गया। थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होते ही मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत स्थान कपटियाल तिराहा ढालवाला से अवैध चरस के साथ दो तस्करों को 900 ग्राम व 800 ग्राम (कुल 1700 ग्राम ) चरस के साथ स्विफ्ट वाहन सख्या UK07AT0713 सहित गिरफ्तार किया गया।

तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं अवैध शराब/ड्रग्स की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। जिसके अन्तर्गत विगत 04 माह में वर्तमान तक NDPS_ACT में 24 अभियोगों में कुल 25 अभियुक्त गिरफ्तार कर लगभग 11 किलो 700 ग्राम चरस, 70. 90 ग्राम स्मैक, 46 किलो से अधिक डोडा-पोस्त तथा 70 अभियोग में 74 अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किये गये हैं, जिसमें कुल 2709 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 480 बीयर की बोतल व 93 लीटर कच्ची शराब बरामद की जा चकी है। इसके अतिरिक्त 0.92 हेक्टेयर अफीम की अवैध खेती को भी नष्ट किया जा चुका है। जिसमे कुल 41 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है और आगे भी *यह अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।

उपरोक्त प्रकरण में अभियुक्तगणों के खिलाफ थाना मुनिकीरेती पर एनडीपीएस एक्ट की में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पकडे गए अभियुक्त – नरेंद्र गोस्वामी पुत्र स्वर्गीय सतवीर सिंह निवासी ग्राम डूमरखा थाना सदर जिला जींद हरियाणा उम्र 30 वर्ष, और फूल सिंह पुत्र पुरण सिंह निवासी ग्राम दतोली, थाना गनौर, जिला सोनीपत, उम्र 22 वर्ष।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य –
1. उ0नि0 आशीष कुमार (प्रभारी) चौकी ढालवाला,थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल
2.कानि0 196 शशांक तिवारी (चौकी ढालवाला)
3. कानि0 254 अवध नारायण (चौकी ढालवाला)
4. कानि0 295 गिरीश नेगी (चौकी ढालवाला)

Please share the Post to: