बंगाल राजनीतिक हिंसा: BJP कार्यकर्ताओं पर हमले, 9 की मौत, कई घायल, जेपी नड्डा कल जाएंगे दौरे पर

बंगाल राजनीतिक हिंसा: BJP कार्यकर्ताओं पर हमले, 9 की मौत, कई घायल, जेपी नड्डा कल जाएंगे दौरे पर

कोलकाता: बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राजनीतिक हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया। नतीजे वाले दिन ही कोलकाता में BJP के दफ्तर में आग लगा दी गई थी। सोमवार को भी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या की खबर है। विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने पर गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

दूसरी तरफ, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं पर यह हमले ममता बनर्जी की शह पर हो रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि चुनाव के बाद शुरू हुई हिंसा में 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में डर का माहौल है। सत्ताधारी पार्टी हाथ बांध कर बैठी है। पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है। हमने इस मसले पर राज्यपाल से मुलाकात की है। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें जीत का जश्न मना रहे कुछ लोग एक घर में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं।

कोविड प्रोटोकॉल के साथ पूरे देश में धरना देंगे भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध का फैसला किया। पार्टी ने एक बयान में कहा- 5 मई को पार्टी कार्यकर्ता हर मंडल में इस हिंसा के विरोध में धरना देंगे। इस दौरान कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

BJP ऑफिस पर हमला
नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में BJP के ऑफिस और कुछ दुकानों पर कुछ लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बम भी फेंके गए। एक शख्स ने बताया कि TMC के उपद्रवियों ने मेरी दुकान लूट ली। यहां कम से कम 10 बम फेंके गए हैं। कूचबिहार के सितलकुची से भी हिंसा की खबरें हैं। नंदीग्राम में BJP के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। हल्दिया में रविवार शाम कुछ बदमाशों ने मीडियाकर्मियों से मारपीट की थी।

राज्यपाल ने पुलिस अफसरों से जवाब मांगा
राज्य में आगजनी, लूटपाट और हिंसा की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर बात करने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि नतीजे आने के बाद राज्य में हो रहीं हत्याएं खतरनाक स्थिति का संकेत हैं। पुलिस अफसरों से कानून का राज बहाल करने के लिए सभी कदम उठाने के लिए कहा गया है।

राज्यपाल ने कहा कि यह दुख की बात है कि चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा में 9 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इस तरह की राजनीतिक हिंसा और अराजकता की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

तीन सीटों पर चुनाव टले
रविवार को आए चुनाव नतीजों में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतीं है। BJP को 77 सीटें मिली हैं। कोरोना से उम्मीदवारों की मौत के कारण मुर्शिदाबाद में दो सीटों पर चुनाव टाल दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने ओडिशा की एक सीट पर भी चुनाव स्थगित कर दिए हैं। यह फैसला कोरोना की वजह से लिया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email