सोशल मीडिया प्रभारी कोरोना काल में लगातार जरुरत मंदो की मदद करे रहें हैं

सोशल मीडिया प्रभारी कोरोना काल में लगातार जरुरत मंदो की मदद करे रहें हैं

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 21 मई 2021

नैनीताल। भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी नैनीताल अरुण कुमार कोरोना काल में लगातार जरुरत मंदो को मदद करते व योगदान दे रहे है। उन्होने पूर्व में भी हजारों मास्क वितरीत कर समाज को जागरुता का संदेश दिया। वे वर्तमान नैनीताल विधायक कार्यालय प्रभारी भी है, सेवा ही संगठन के तहत वैक्सीनेशन केंद्रो पर 18 से 45 वर्ष आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने हेतू जनजागरुक अभियान चला रहे है एवं पंजीकरण कराने का कार्य कर रहे है।

अरुण विभिन्न मोर्चो व संस्थाओं के साथ मिलकर राहत सामग्री राशन मास्क सेनेटाईजर भी निस्वार्थ भाव से वितरीत कर रहे है। साथ ही विधायक कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की जनता के लिऐ पेंशन योजना विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाना व नई योजनाओ की जानकारी दे रहे है। साथ ही असमर्थ लोगों के लिए खुद कार्यालयो में जाकर कार्य करवाते है। अरुण कुमार ने कहा है की वे सदैव आमजन की सेवा में उपस्थित है। वही मंडल अध्यक्ष आंनद बिष्ट व सभासद राहुल पुजारी ने कहा की अरुण द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है। उनके साथ सभासद सागर आर्य भाजयुमो अध्यक्ष आशु उपाध्याय जी लगातार सहयोग कर रहे है।

Please share the Post to: