हैवानियत: नेता की नाबालिक बेटी से गैंगरेप, आंखे निकाल पेड़ से लटकाया शव

हैवानियत: नेता की नाबालिक बेटी से गैंगरेप, आंखे निकाल पेड़ से लटकाया शव

पलामू। झारखंड के पलामू में 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। लड़कों ने पहले नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप किया, फिर उसकी हत्या कर आंखें निकाल ली और शव को पेड़ से लटका दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड‍़िता पलामू जिले के भाजपा नेता की बेटी है। पुलिस ने प्रदीप कुमार सिंह नाम के 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

झारखंड के पांकी में 7 जून पीड़िता सुबह 10 बजे घर से बाहर गई, काफी देर बाद जब वो वापस नहीं आई, तब घरवालों ने अगले दिन सोमवार को तलाशी शुरू की और पांकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस भी लड़की की तलाश में लग गई। बुधवार को पुलिस को लालीमाटी जंगल में पेड़ से लटका एक शव मिला, यह शव भाजपा नेता की बेटी का ही था।

नाबालिक मृतिका के शव के साथ पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी मिला। इसी फोन के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी प्रदीप की गिरफ्तार कर लिया है।

पांकी थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर जंगल से शव बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लड़की की हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका शव पेड़ से लटका दिया था।

पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही लड़की की मौत का कारण पता चलेगा और दुष्कर्म हुआ था या नहीं। इस बीच लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी का सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और बाद में उसकी आंख भी फोड़ दी गई। पीड़िता अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी, उसकी तीन बहनें और एक छोटा भाई हैं।

Please share the Post to: