कांग्रेस नेता हरीश रावत का पार्टी संगठन पर असहयोग का आरोप

कांग्रेस नेता हरीश रावत का पार्टी संगठन पर असहयोग का आरोप

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 22 दिसंबर 2021

अगले साल की शुरूआत में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने बुधवार को पार्टी संगठन पर असहयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका मन सब कुछ छोड़ने को कर रहा है ।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष रावत ने एक ट्वीट किया, ‘‘ है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है ।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं । मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत, अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है ।’’

हांलांकि, रावत ने कहा , ‘‘फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है कि “न दैन्यं न पलायनम्”। बड़ी उपापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email