प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 12 जनवरी 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश के लिए उन्होंने जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना जारी रखना चाहिए।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उनका जीवन राष्ट्रीय पुनरुद्धार को समर्पित रहा। राष्ट्र निर्माण के प्रति उन्होंने कई युवाओं को प्ररित किया। उन्होंने देश के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने के लिए हम साथ मिलकर काम करना जारी रखें।’’

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 
Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email