Top Banner Top Banner
विश्व इतिहास पर 10 साल के बच्चे ने लिखी किताब

विश्व इतिहास पर 10 साल के बच्चे ने लिखी किताब

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 10 जनवरी 2022

विश्व इतिहास पर 10 साल के जैक संगीथ द्वारा लिखी गई किताब ‘वर्ल्ड हिस्ट्री इन थ्री प्वाइंट्स’ अपने सभी पाठकों को तीन छोटे-छोटे अध्यायों में विश्व इतिहास के सभी विषयों की जानकारी दिलचस्प तरीके से देने का वादा करता है।

हैचेट इंडिया द्वारा प्रकाशित इस किताब में ‘‘प्राचीन मिश्र से लेकर चीन की राजशाही और काले दिनों, औद्योगिक क्रांति, चाणक्य, मैक्स वेबर से लेकर एलेक्सजेंडर और अशोक, क्रूसेड से लेकर ईरानी क्रांति, सुकरात और हेगल तक का जिक्र किया गया है।’’

इस किताब के साथ लेखन की दुनिया में कदम रख रहे संगीथ ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘ऐसी दुनिया में जहां लोगों का ध्यान एक जगह बमुश्किल ही टिकता है और लोग ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी माइक्रोब्लॉगिंग साइटों को ज्यादा पसंद करते हैं, इतिहास ऐसा विषय है जिसमें लोगों को अभी तक एक तथ्य के लिए दुनिया खंगालनी पड़ती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सामान्य किताबों में लेखक मिनट दर मिनट घटनाओं का जिक्र करते हैं और वह कुछ ज्यादा लंबी हो जाती हैं।’’

संगीथ का कहना है, ‘‘मेरी किताब ‘वर्ल्ड हिस्ट्री इन थ्री प्वाइंट्स’ इतिहास को कम शब्दों में आसानी से समझाती है। मैंने विस्तार की जगह आसानी से तथ्यों/घटनाओं को समझाने का प्रयास किया है।’’

संगीथ को नॉन-फिक्शन श्रेणी में दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रकाशित लेखकों में गिना जा रहा है। वह बेंगलुरु के स्टार एजुकेशन अकादमी में पांचवीं के छात्र हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email