Top Banner
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में जारी किया भाजपा का घोषणापत्र

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में जारी किया भाजपा का घोषणापत्र

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 9 जनवरी 2022

 देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को ‘दृष्टि पत्र’ नाम दिया है।राजधानी देहरादून में इस दृष्टिपत्र का विमोचन किया गया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता को समर्पित किया और कहा कि इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं। इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है। पूर्व सीएम निशंक की जिम्मेदारी में ये दृष्टिपत्र तैयार हुआ है।घोषणापत्र को तैयार करने में डीएवी के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र भसीन, डीबीएस कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने भी अहम योगदान दिया है ।

विमोचन से पहले डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने घोषणापत्र की खास बातें सामने रखीं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जिसमें आम जनता की सहभागिता हुई है। हमने ब्लॉक स्तर तक सुझाव पेटिका रखने के बाद लोगों से सुझाव लिए हैं। उनसे पूछा है कि आप कैसा उत्तराखंड चाहते हैं। अगले 10 वर्ष उत्तराखंड के हैं।उन्होंने कहा कि ये दृष्टिपत्र, उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा।

भाजपा के घोषणा पत्र कि मुख्य बातें

  • भूमि पर अवैध कब्जे रोकने के लिए भू-कानून लाएंगे।
  • पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में काम किया जाएगा।
  • जनरल बिपिन रावत की याद में पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट बनाया जाएगा जिसमें पांच लाख तक की सुविधा होगी।
  • केंद्र के 6000 के साथ ही राज्य सरकार से 6000 मिलाकर किसानों को12000 रुपए देंगे।
  • बागवानी के लिए 500 करोड़ और डेयरी के लिए 500 करोड़ रुपए देंगे।
  • गरीब घर और गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलिंडर फ्री देंगे।
  • बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रतिमाह, उस परिवार के बच्चों को 1000 प्रति माह अलग से दिया जाएगा।
  • महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ की निधि रखी जाएगी।
  • सचल चिकित्सालय शुरू किए जाएंगे, जिसमे सभी सुविधाएं होंगी।
  • असंगठित मजदूरों को 6000 की पेंशन और पांच लाख का दुर्घटना बीमा किया जाएगा आदि|
  • लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
  • युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
  •  मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।

‘दृष्टिपत्र—2022’ नाम से जारी घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने आधारभूत विकास, पर्यटन, कृषि, बागवानी, शिक्षा, महिला स शक्ति करण, डेयरी विकास आदि लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया है। घोषणा पत्र को जारी करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत सीएम पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।

Please share the Post to: