Top Banner
पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में दो लोगों की मौत

पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में दो लोगों की मौत

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 9 मार्च 2022 देहरादून

धर्मशाला:  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीर बिलिंग में मंगलवार को पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है, जब आकाश अग्रवाल अपने पायलट विकास कपूर के साथ पैराग्लाइडर से उड़ान भर रहे थे।

 

पुलिस ने कहा कि ग्लाइडर को धक्का देने के दौरान सहायक राकेश कुमार रस्सी में फंस गए, जिससे ग्लाइडर संतुलन खो बैठा और अग्रवाल व कुमार 25-30 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, दुर्घटना में कपूर को भी चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Please share the Post to: