पौखाल महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण एवं चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन

पौखाल महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण एवं चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन

रेनबो न्यूज़ इंडिया (RNI) * 22 अप्रैल 2022

पौखाल (टि० ग०)। शुक्रवार दिनांक 22 अप्रैल 2022 को राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण एवं चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.ए. एन. सिंह की अध्यक्षता में भूगोल विभाग की प्रभारी डॉ. मीनाक्षी वर्मा के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य, एन एस एस प्रभारी डॉ० संदीप कुमार, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के फूलदार एवं फलदार पेड़-पौधे लगाये गए। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय को क्लीन एवं ग्रीन बनाये रखने के लिए हमे हमेशा प्रयास करते रहना है। आज महाविद्यालय में कई प्रकार की प्रजातियों के पेड़-पौधें हैं। विभिन्न प्रकार के फूल महाविद्यालय में खिले हुए हैं जो अपनी छटा बिखेर रहे हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा समस्त स्टाफ तथा समस्त छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी तथा सभी को पृथ्वी दिवस पर अपने पर्यावरण को ग्रीन बनाये रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महाविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चार्ट प्रतियोगिता में पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के चार्ट बनाये एवं प्रस्तुत किये गए। निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित डॉ० संदीप कुमार, डॉ० बालक राम बद्री, डॉ० अनुरोध प्रभाकर, डॉ० संतोषी एवं प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं के चार्ट से सम्बंधित थीम से भी प्रश्न पूछे गए। चार्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- प्रीति बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान- मनीषा बी.ए. तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान- शिवानी बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा ने प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं में गुणवत्ता व कौशल विकास एवं रचनात्मक क्षमता का विकास करेगी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

पृथ्वी दिवस कार्यक्रम में डॉ० संदीप कुमार, डॉ० संजीव भट्ट, डॉ० बी.आर.भद्री, डॉ० मीनाक्षी वर्मा, डॉ० अंधरूति शाह, डॉ० अनुरोध प्रभाकर, डॉ० संतोषी, कर्मचारीगण राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज राणा, राजेन्द्र सिंह, रोशन लाल आर्य, अनिल सिंह, गंभीर एवं कवेंद्र, शुभम, सक्षम, नीरज, सचिन, मनीषा, दीक्षा, प्रीति, संजना, दिव्या,प्रियंका, वन्दना, रौनिका, अंजलि, मीनाक्षी,पूजा ,मल्लिका, सुमन, किरन, सपना, नितिका, आदि छात्र/ छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Please share the Post to: