विश्व पृथ्वी दिवस: इंटर कॉलेज गोदली के छात्रों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
रेनबो न्यूज़ इंडिया * 22 अप्रैल 2022
चमोली। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही पृथ्वी के साक्षी मानकर संकल्पित करते हुए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर सी सैलानी और कार्यक्रम के संयोजक धन सिंह घरिया ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि जब तक हम सभी संकल्पित नहीं होंगे तब तक धरती मां सुरक्षित नहीं रह सकती है।
विश्व पृथ्वी दिवस:के इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम: जूनियर वर्ग: प्रथम – शिवांशु सिंह द्वितीय -मयंक तृतीय – गौरव
सीनियर वर्ग : प्रथम – सुमन राणा द्वितीय – साक्षी नेगी तृतीय – पल्लवी और भूमिका रही
इस अवसर पर कैलाश उप्रेती, विनय देवी, सुमित चौधरी, नवीन सिंह, अमित किमोठी, बालेंद्र, शकुंतला, राम सिंह बिष्ट, भजन सिंह, बयन लाल, संदीप, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।