Top Banner
मसूरी में देह व्यापार का भंडाफोड़,2 लड़कियों समेत 5 लोग गिरफ्तार

मसूरी में देह व्यापार का भंडाफोड़,2 लड़कियों समेत 5 लोग गिरफ्तार

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 22 मई 2022

मसूरी में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की सूचना पर मसूरी क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।पुलिस ने मसूरी के भट्टा फॉल क्षेत्र में एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 लोगों में से तीन युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं, होटल संचालक फरार बताया जा रहा है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट का ये पूरा खेल हरियाणा से चल रहा था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने काफी समय से मसूरी में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़ते चार बजे के आसपास पुलिस ने होटल में छापेमारी की तो वहां पर कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस यूनिट सूचना पर ये कार्रवाई की गई थी।

Please share the Post to: