लक्सर की SDM रहीं संगीता कनौजिया का एम्स में निधन, 4 महीने पहले हादसे में हुई थीं घायल
रेनबो न्यूज़ इंडिया * 8 सितंबर 2022
हरिद्वार जनपद के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में अन्तिम सांस ली। आपको बता दें26 अप्रैल को संगीता कनौजिया लक्सर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मौत हो गई।