अंकिता हत्याकांड: बढ़ सकती है भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की मुश्किलें

अंकिता हत्याकांड: बढ़ सकती है भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की मुश्किलें

रेनबो न्यूज़ * 21 अक्टूबर 2022

पौड़ी जिले के यमकेश्वर से भाजपा विधायक रेणु बिष्ट बड़ी मुश्किल में फंस सकती हैं। रेणु बिष्ट के खिलाफ कोर्ट में याचिका डाली गई है। रेणू बिष्ट पर अंकिता हत्याकांड से जुड़े सबूतों को नष्ट करने का आरोप है।


कोर्ट में डाली गई एक याचिका के मुताबिक घटना के पता चलने के बाद विधायक रेणु बिष्ट बुलडोजर लेकर पुलकित आर्या के वनंतरा रिजार्ट पहुंची, और उन्होंने अपने सामने रिजार्ट का बड़ा हिस्सा गिरा दिया साथ ही वो कमरा भी ध्वस्त कर दिया गया जिसमें अंकिता रहती थी। याचिकाकर्ता की माने तो रेणु बिष्ट ने कई सबूतों को नष्ट करवा दिया। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया है कि भाजपा विधायक रेणु बिष्ट इस दौरान वहां खड़ी थी और उनके कहने पर ही बुलडोजर चलाया जा रहा था। रेणु बिष्ट ने इस घटना का एक फेसबुक लाइव भी किया था।

Please share the Post to: