आज ही रिलीज हुई Arun Bali की फिल्म ‘GoodBye’, और आज ही कह गए दुनिया को अलविदा

आज ही रिलीज हुई Arun Bali की फिल्म ‘GoodBye’, और आज ही कह गए दुनिया को अलविदा

रेनबो न्यूज़ *7 अक्टूबर 2022

कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता अरुण बाली (Arun Bali) का निधन हो गया है। अरुण बाली ने 79 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज (7 अक्टूबर) सुबह 4.30 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। बता दें कि वो बीते लंबे वक्त से बीमार थे।

वह 79 वर्ष के थे। बाली को धारावाहिक ‘स्वाभिमान’ और हिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ में निभाए उनके किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी। वह  मायस्थेनिया ग्रेविस बीमारी से पीड़ित थे।और इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।जानकारी के मुताबिक इस बीमारी की वजह से नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। हालांकि अरुण के निधन का कारण क्या है इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। उन्हें इस साल की शुरुआत में एक अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।

बाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत प्रसिद्ध फिल्म निर्माता लेख टंडन के टीवी शो ‘दूसरा केवल’ से की थी, जिसमें शाहरुख खान भी नजर आए थे। उन्होंने चाणक्य, स्वाभिमान, देस में निकला होगा चंद, कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन’ जैसे धारावाहिकों में भी अहम किरदार निभाए थे।

बाली ‘सौगंध, राजू बन गया जेंटलमैन, खलनायक, सत्या, हे राम, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स, रेडी, बर्फी, मनमर्जियां, केदारनाथ, सम्राट पृथ्वीराज और ‘लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म गुडबॉय इस शुक्रवार यानी आज ही रिलीज हुई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना लीड किरदारों में हैं। बाली के परिवार में उनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

Please share the Post to: