रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में दिखेंगी दीपिका पदुकोण

रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में दिखेंगी दीपिका पदुकोण

रेनबो न्यूज़ * 8 दिसंबर  2022

बॉलीवुड स्टार दीपिका पदुकोण रोहित शेट्टी की सिंघम सीरीज की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। शेट्टी ने बृहस्पतिवार को दोनों के साथ काम करने की पुष्टि की है।

दीपिका और रोहित पहले भी 2019 में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में काम कर चुके हैं और हाल ही में उन्होंने शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सर्कस’ के ‘करंट लगा’ गाने के लिए साथ काम किया है।

शेट्टी ने फिल्म के खास गाने को ‘लांच’ किए जाने के दौरान दीपिका के साथ काम करने की बात कही। ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

शेट्टी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी कहते रहते हैं कि मैं ‘लेडी सिंघम’ से कब मिलवाउंगा। ये रहीं। दीपिका पदुकोण, ‘सिंघम अगेन’ की लेडी सिंघम होंगी। हम अगले साल काम शुरू करेंगे।’’

दीपिका इससे पहले भी ‘राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पदमावत’ में रणवीर के साथ काम कर चुकी हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email