Top Banner
गढ़वाल भ्रातृ मण्डल द्वारा रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल द्वारा रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित

 गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था क्लेमनटाउन देहरादून द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण वेल रोड़ पर हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम में पारम्परिक – बैठकी व खड़ी होली सहित बच्चों एवं क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। लोक गायिका मंजू बिष्ट और बालकृष्ण धस्माना की प्रस्तुतियों पर लोग नृत्य  पर झूमने लगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली, विशिष्ट अतिथि मेयर देहरादून सुनील गामा और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल रहे। समारोह का संचालन संस्था के महासचिव जयपाल सिंह रावत ने किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतकार मंजू बिष्ट के सुन्दर स्वर में गणपति गणेश वंदना से किया गया। तत्पश्चात बालिका नीतिका ने – नारैणी, कृतिका ने – मधु कुमाऊनी, आराध्य ने – न छेड़ो श्याम, सृष्टि ने- पिगली पिछोडी , वैष्णवी ने – कृम पाउडर, स्नेही अनीता कोमल ने – होली मां उड़ रे गुलाल,आइसा ने – पहाड़ों का पानी के गीत में सुंदर प्रस्तुति दी। मंच का संचालन सांस्कृतिक सचिव यशवंती थपलियाल ने किया।  

लोक गायिका मंजू बिष्ट और बाल कृष्ण धस्माना द्वारा पिचकारी छ र रा, ऐगे ऐगे बसन्त, थल की बाजार, क्रिम पाउडर आदि सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी हैं। साथी ही दीपिका उनियाल और निधि ने सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी हैं। जिनको दर्शकों ने खूब सराहा। 

आयोजन के समापन पर विधायक विनोद चमोली ने इस होली मिलन समारोह की बहुत-बहुत बधाइयां दीं। साथ ही संस्था के संरक्षक कर्नल हीरामणी बर्थवाल ने भी सभी को बधाई दी।

इस अवसर विधायक विनोद चमोली, संस्था के संरक्षक कर्नल हीरामणी बर्थवाल, अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल, महासचिव जयपाल रावत, पूर्व महासचिव आर सी एस रावत, पूर्व महासचिव राजू फरसाण, पार्षद राजेश परमार, पार्षद राकेश जुयाल, सांस्कृतिक सचिव यशवंती थपलियाल, मनोरंजन थपलियाल, दीपक नेगी, सुबेदार मेजर उमराव सिंह गुसाईं, सुबेदार मेजर ओ पी बडोनी, कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, योग गुरू लेफ्टिनेंट ओमप्रकाश पोखरियाल, संस्था के उपाध्यक्ष आर पी चमोली, उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष/संरक्षक रघुनंदन सिंह रावत, बाचस्पति विडालिया, रमेश सिंह रावत, जसवंत सिंह नेगी, सुबोध नौटियाल, अभिषेक परमार, बिलोचन बर्थवाल, सुषमा चौधरी, कैप्टन डी यह गुसाईं सभी उपस्थित थे।

Please share the Post to: