होलिका जलाएं, होली मनाये – परन्तु कैसे? पढ़िए

होलिका जलाएं, होली मनाये – परन्तु कैसे? पढ़िए

कपिल तिवारी, रेनबो समाचार * 27 मार्च 2021

होली भारत का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल होली का पर्व 29 मार्च 2021 को मनाया जाएगा। रंगों के साथ मनाया जाने वाला यह हँसी-खुशी का त्योहार है। होली भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार हैं, जो अब आज विश्व भर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन (Holika Dahan) भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि लगाते या फेंकते हैं। ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयां खिलाते हैं।

कैसे मनाये होली?

लगातार बढ़ते कोरोना के मामले में हम होली कैसे मनाये? कौन से प्रयोग करें की हम कोरोना से बच सके। इन 10 सावधानियों को न भूलें:

  1. होली का रंग लगाने से पहले चहरे, हाथ पैरों पर एलोवेरा जेल लगाएं, जिससे त्वचा पर रंग का असर काम से काम हो और त्वचा को नुकसान न पहुंचे।
  2. परिवार के साथ ही खेलें होली- कोरोना वायरस के इस दौर में संक्रमण से बचने के लिए ज़रूरी है कि आप कम से कम लोगों से मिलें। आप इसका पता नहीं लगा सकते कि आपको कौन संक्रमण दे सकता है। इसलिए बेहतर है कि होली सिर्फ अपने परिवार के साथ ही खेलें।
  3. किसी पार्टी में न जाए- होली एक ऐसा त्योहार है, जहां लोग मिलकर इसे बनाते हैं। आमतौर पर एक पार्टी का आयोजन किया जाता है और लोग जमकर रंगों से खेलते हैं। हालांकि, ये समय ऐसे आयोजन का हिस्सा बनने के लिए नहीं है। कोशिश करें कि ऐसी पार्टियों में थोड़ी देर के लिए भी न जाएं।
  4. होली सिर्फ सूखे रंगों से ही खेलें – होली तो वैसे रंगों का त्योहार होती है, लेकिन आमतौर पर लोग पानी का उपयोग भी खूब करते हैं। इस बार कोशिश करें कि सूखे रंगों से ही खेलें, क्योंकि पानी का इस्तेमाल आपको बीमार भी कर सकता है। सूखी होली आपको संक्रमण से बचाने में कारगर साबित हो सकती है।
  5. मास्क को न भूलें – होली जैसे त्योहार पर लोग अक्सर एक दूसरे से मिलते हैं, ऐसे में अगर कोई आपसे मिलने आए तो मास्क ज़रूर पहने। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से कोरोना संक्रमण हो सकता है। इसलिए बेहतर यही है कि मास्क पहने रखें और घर पर ही उतारें।
  6. सेनेटाइजर का भी करें इस्तेमाल- अगर इस दिन आप लोगों से मिलते हैं, तो सैनिटाइज़र से हाथों को ज़रूर साफ कर लें या फिर घर आकर सबसे पहले हाथ धोएं।
  7. लोगों से हाथ न मिलाएं- पिछले एक साल में हम लोगों से हाथ न मिलाना तो सीख गए हैं, खासतौर पर त्योहार के समय इस बात का ख्याल रखें कि सबसे हाथ न मिलाएं।
  8. इन अंगों पर न लगाएं रंग- किसी के भी मुंह यानी आंखों, मुंह और नाक के पास रंग लगाएं और न ही किसी को लगाने दें। कोरोना शरीर के इन्हीं अंगों के ज़रिए संक्रमित करता है।
  9. खाने का रखें ध्यान- जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें कोरोना होने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए त्योहार के समय बाहर का खाना या जंक फूड से बचें। जितना हो सके घर का खाना या सेहतमंद खाना ही खाएं, जो आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करें।
  10. बाजार या मॉल जाने से बचें- त्योहार पर लोग अक्सर शॉपिंग के लिए निकलते हैं। आजकल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसा करने से बचें। आप सामान ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
  11. मेहमानों को घर पर न बुलाएं- त्योहारों पर आमतौर पर मेहमान आते हैं, लेकिन इस बार कोशिश करें कि आपके घर कोई न आए। खासतौर पर अगर आपके साथ बुजुर्ग, छोटे बच्चे या ऐसे लोग रहते हैं जो अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।
Please share the Post to: