रेनबो न्यूज़* 28 जुलाई 2023
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को ग्लोबल जीनियस गैलेक्सी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जर्मनी की सृजनी संस्था की ओर से दिया गया। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में संस्था की संस्थापक डॉ. शिप्रा शिल्पी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
भारतीय एवं वैश्विक भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति, विज्ञान, दर्शन, आध्यात्म के क्षेत्र में काम करने वाली सृजनी संस्था वैश्विक स्तर पर साहित्य, कला, संगीत, विज्ञान के क्षेत्र
में विशिष्ट योगदान के लिए ग्लोबल जीनियस गैलेक्सी अवार्ड प्रदान करती है। इसका चयन 65 देशों के सदस्यों के माध्यम से किया जाता है। इस मौके पर डॉ. निशंक ने जर्मनी, इंडोनेशिया, मॉरीशस, अमेरिका से जुड़े अपने संस्मरणों को साझा करते
बताया कि उनकी लेखन यात्रा संघर्ष को प्रतिबिंबित करती है। कार्यक्रम में डॉ. निशंक से उनके जीवन की संघर्ष गाथा ग्राम ” पिनानी से संसद तक की यात्रा ” को लिखने का अनुरोध किया। जो कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस मौके पर केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. अनिल जोशी, डॉ. कीर्ति काले, हिमालयी विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति डॉ. राजेश नैथानी, दिल्ली स्थित इंदिरा मुक्त विश्वविद्यालय को उपकुलपति डॉ. सुमित्रा कुकरेती मौजूद थे। प्युरो