दुःखद: मंदिर में जलाभिषेक से पहले, नदी में स्नान करते हुए बही दो युवतियां, मौत  

दुःखद: मंदिर में जलाभिषेक से पहले, नदी में स्नान करते हुए बही दो युवतियां, मौत  

रेनबो न्यूज* 17/7/23

कोटद्वार में सतपुली के पास सोमवार को दो युवतियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो लड़कियां दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान कर रही थी। अचानक दोनों नदी में गिर गई और बह गई। 

एक लड़की की उम्र 26 व दूसरी की 15 साल बताई जा रही है। दोनों अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। जलाभिषेक से पहले दोनों नयार नदी के तट पर स्नान करने लगी। अचानक दोनों का पैर फिसल गया और दोनों बह गईं।  

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email