इसरो ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान से ली गईं दो तस्वीरें जारी की

इसरो ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान से ली गईं दो तस्वीरें जारी की

रेनबो न्यूज़ * 11 अगस्त 2023

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान से ली गईं दो तस्वीरें कल रात जारी की हैं। इन दोनों तस्‍वीरों में से पहली छवि पृथ्वी की है, जिसे लैंडर इमेजर कैमरे से लिया गया है। यह तस्वीर 14 जुलाई को ली गई थी, जब चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था।

दूसरी तस्‍वीर 6 अगस्त को लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरा द्वारा चंद्रमा की ली गई छवि है। चंद्रयान -3 पर लगाया गया लैंडर इमेजर कैमरा अहमदाबाद के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर द्वारा विकसित किया गया था और लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरा बेंगलुरु के इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स प्रयोगशाला द्वारा विकसित किया गया है।

इससे पहले इसरो ने चंद्रमा का एक वीडियो जारी किया था, जिसे चंद्रयान-3 ने पहली अगस्‍त को कैमरे में कैद किया था। इसरो ने 9 अगस्त को चंद्रयान-3 को चंद्रमा की अगली कक्षा में ले जाने का सफल प्रयास किया था। चंद्रयान-3 चंद्रमा से अब सिर्फ 1 हजार 4 सौ 37 किलोमीटर दूर है।

इस यान को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के लिए 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था। 

 

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email