जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा की अंतिम तिथि 17 अगस्त

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा की अंतिम तिथि 17 अगस्त

रेनबो न्यूज़ * 11 अगस्त 2023। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 17 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। नवोदय विद्यालय समिति स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग भारत सरकार ने निर्देश जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थियों https://navodaya.gov.in या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि पूर्व में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त रखी गई थी।

वहीं, प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में वर्तमान शैक्षिक सत्र के लिए 14 अगस्त तक ही छात्र-छात्राओं से प्रवेश के लिए आवेदन लिए जायेंगे। इसके बाद प्रवेश के लिए कोई समय सीमा नही बढ़ाई जायेगी।