सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के बिलासपुसर कांडली में लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवारजनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। गौरतलब है कि लांस नायक दौलत सिंह मेहर 3/8 जीआर सिलोंग में तैनात थे और 04 अगस्त को देहरादून अपने घर छुट्टी आए थे। बीते 13 अगस्त को देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में जवान दौलत सिंह मेहर बेहद गंभीर रूप में घायल हुए थे। इसके बाद उन्हें देहरादून स्थित एमएच अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दौलत सिंह मेहर के पिता मोहन सिंह मेहर भी पूर्व सैनिक है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email