Top Banner
चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान का गति संचालन शुरू हो गया है- इसरो

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान का गति संचालन शुरू हो गया है- इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान का गति संचालन शुरू हो गया है और मिशन निर्धारित समय पर चल रहा है। संगठन ने कहा कि यान की सभी प्रणालियाँ सामान्य रूप से काम कर रही हैं। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया कि लैंडर मॉड्यूल पेलोड चालू कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि लैंडर और रोवर पर लगे उपकरण अब चंद्रमा की खनिज संरचना और उसके वातावरण में भूकंपीय गतिविधियों का अध्ययन करेंगे। रोवर प्रज्ञान ने कल लैंडर विक्रम से बाहर निकल कर चंद्रमा पर भ्रमण किया।

इसरो के अध्‍यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि इसरो भविष्‍य के कई मिशनों पर काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि आदित्‍य एल वन के प्रक्षेपण के लिए काम चल रहा है। यह मिशन सूर्य – पृथ्‍वी की व्‍यवस्‍था के अध्‍ययन के लिए भारत का पहला अंतरिक्ष अभियान होगा। उन्‍होंने कहा कि भारत शुक्र ग्रह पर अध्‍ययन के लिए भी मिशन पर बिचार कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि मानव रहित अंतरिक्ष मिशन और मानव को अंतरिक्ष में भेजने वाले मिशन गगनयान का कार्य भी प्रगति पर है।

 

Please share the Post to: