अमेरिका के सिएटल में रेडमंड इलाके में स्थित दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी ‘माइक्रोसॉफ्ट का घर’ रेडमंड उस वक्त हिंदुत्व के रंग में रंगा दिखाई दिया, जब वहां गणेश उत्सव मनाया गया। 15 फुट लंबी भगवान गणेश की प्रतिमा को भक्तों ने ‘रेडमंड राजा’ का नाम दिया है। बता दें कि रेडमंड में ही माइक्रोसॉफ्ट का मुख्यालय है।
आयोजित कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी समुदाय के करीब 20 हजार लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को रेडमंड के डाउनटाउन पार्क में एक मंच पर स्थापित किया गया था और वहां शानदार सजावट की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय अमेरिकी समुदाय ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर माहौल को पूरी तरह से भारतीय कर दिया।
2019 से लगातार किया जा रहा आयोजन
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भारतीय मूल के कलाकारों के ग्रुप बीट्स ऑफ रेडमंड के करीब 150 लोगों की टीम ने ढोल ताशा बजाकर वहां मौजूद लोगों को अभिभूत कर दिया। बीट्स ऑफ रेडमंड की स्थापना दीपाली साने और आनंद यशवंत साने ने की थी।
बता दें कि सिएटल के रेडमंड में गणेश उत्सव का आयोजन साल 2019 से लगातार किया जा रहा है। मुंबई में लाबाग के राजा की तर्ज पर रेडमंड के राजा का उत्सव मनाया जाता है। रेडमंड के राजा की प्रतिमा मुंबई से बनाकर अमेरिका भेजी गई थी। प्रसाद के लिए 12 हजार लड्डू और 1000 फल वितरित किए गए।
भारतीय राजनयिक भी हुए शामिल
कार्यक्रम में सैन फ्रांसिस्को स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के प्रमुख के श्रीकर रेड्डी भी शामिल हुए। अपने संबोधन में रेड्डी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार और एकता में भारतीय त्योहारों की अहम भूमिका है। सिएटल में शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए रेड्डी ने आयोजनकर्ताओं की भी तारीफ की। साथ ही उन्होंने एलान किया कि सिएटल के मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में जल्द ही नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
Related posts:
- आलेख: धरती बहना ने अपने चांद भैय्या को राखी रूप में चंद्रयान-3 भेजकर मनाया रक्षाबंधन
- अमेरिका के पोर्टलैंड शहर में गर्मी के रिकॉर्ड टूटे
- पीएम मोदी करेंगे सैन्य धाम का उद्घाटन, मंत्री गणेश जोशी ने इस महीने तक निर्माण पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
- प्रदेश के कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को दिलाया भरोसा फसलों के नुकसान का दिया जाएगा मुआवजा
- “गणेश जी” – गणेश चतुर्थी विशेष चौपाई
- मंत्री गणेश जोशी ने मिशन दालचीनी, तिमूर एवं लैमन ग्रास के तहत 03 लाख पौधों को किया रवाना