Top Banner

अयोध्या के लिए हल्द्वानी से हुई बस सेवा शूरू,जानें बस का किराया 

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला अपने नए मंदिर में विराजने जा रहे हैं। लाखों लोग इस पल के साक्षी बनना चाहते है। ऐसे में उत्तराखंड में भी जोरो शोरो पर तैयारियां चल रही है। इसके लिए अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार रात से यह सेवा शुरू हो गई है। हल्द्वानी से अभी तक सिर्फ लखनऊ के लिए ही बस सेवा संचालित थी। मगर 22 जनवरी को नए मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने से अयोध्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। हर कोई अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अब रोडवेज ने भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है। बताया जा रहा है कि ये बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों का यहां आना जाना लगा रहता है, इसलिए देहरादून से अयोध्या तक श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जाने में अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

Please share the Post to: